गुरुग्राम में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, 26 लंबित चालानों वाली बाइक जब्त

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (01/05/2026): हरियाणा के गुरुग्राम में ट्रैफिक नियमों (Traffic Rules)की लगातार अनदेखी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। इसी कड़ी में गुरुवार को सेक्टर 4/7 चौक के पास एक मोटरसाइकिल को जब्त (Seized) किया गया, जिस पर कुल 26 चालान लंबित पाए गए। इन सभी उल्लंघनों के चलते बाइक मालिक पर 1.05 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया गया है।

ट्रैफिक पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गुरूग्राम शहर में सड़क सुरक्षा (Road Safety) सुनिश्चित करने और नियमों का पालन करवाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के दौरान जांच कर रही टीम ने एक हीरो स्प्लेंडर बाइक को रोका। जब वाहन के रिकॉर्ड की पड़ताल की गई, तो सामने आया कि इस बाइक पर कई पुराने चालान बकाया हैं, जिन्हें अब तक निपटाया नहीं गया था।

जांच में यह भी सामने आया कि बाइक चालक ने मोटर वाहन अधिनियम के कई प्रावधानों का उल्लंघन किया था। वाहन पर मानक डिजाइन की नंबर प्लेट नहीं लगी थी और बीमा भी वैध नहीं था। इसके अलावा अन्य ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के मामले भी रिकॉर्ड में दर्ज पाए गए। इन सभी उल्लंघनों को जोड़कर कुल जुर्माना 1,05,000 रुपये तय किया गया।

ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि शहर में नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सीसीटीवी निगरानी और मैनुअल चेकिंग के जरिए नियम तोड़ने वालों की पहचान की जा रही है, ताकि सड़क हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।

 

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय में इस तरह की कार्रवाई के कई मामले सामने आए हैं, जो यह संकेत देते हैं कि प्रशासन अब ट्रैफिक अनुशासन को लेकर किसी भी तरह की ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।