‘मिशन: स्वस्थ समाज’ की शुरुआत, इंदिरापुरम में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

टेन न्यूज नेटवर्क

Ghaziabad News (01/05/2026): समाज सेवा और जनकल्याण के उद्देश्य से सक्रिय गाजियाबाद चित्रगुप्त सभा ने एक नई पहल करते हुए ‘मिशन: स्वस्थ समाज’ अभियान का शुभारंभ किया है। इस अभियान के तहत इंदिरापुरम के अहिंसा खंड-1 स्थित सेंटर फॉर एडवांस केयर में गुरुवार को एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं का लाभ उठाया।

आयोजित शिविर में विशेष रूप से दंत रोगों की जांच और उपचार की व्यवस्था की गई थी। लोगों ने उत्साह के साथ कैंप में पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया और अपनी स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान प्राप्त किया। इस दौरान चिकित्सकों ने मरीजों को उचित देखभाल और स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सुझाव भी दिए।

यह स्वास्थ्य शिविर सामाजिक संस्था ‘द अशोक फाउंडेशन’ के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सेंटर फॉर एडवांस केयर के निदेशक डॉ. संजय लाभ, डॉ. अनुपमा लाभ और उनकी टीम की अहम भूमिका रही। उनकी देखरेख में शिविर का संचालन सुचारू रूप से किया गया।

गाजियाबाद चित्रगुप्त सभा के मुख्य संयोजक अनुरंजन श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि ‘मिशन: स्वस्थ समाज’ के माध्यम से नियमित अंतराल पर विभिन्न क्षेत्रों में ऐसे स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे, ताकि जरूरतमंद लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा सकें।

उन्होंने आगे बताया कि जिले के कई अनुभवी और प्रतिष्ठित डॉक्टर इस अभियान से जुड़ने के लिए आगे आए हैं, जिससे आने वाले समय में यह पहल और व्यापक रूप ले सकेगी। संस्था का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना और उन्हें जागरूक करना है।

इस मौके पर सभा के सदस्य राहुल प्रकाश, राजेश श्रीवास्तव, धीरज सहाय, बिमल श्रीवास्तव, निशांत श्रीवास्तव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि इस तरह के आयोजनों से न केवल स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ होंगी, बल्कि समाज में जागरूकता भी बढ़ेगी और सेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होंगे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।