Good News: 15 जून से Noida International Airport होगा चालू, उड़ानें शुरू
टेन न्यूज नेटवर्क
Jewar News (01/05/2026): जेवर में स्थित Noida International Airport से हवाई यात्रा का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। लंबे समय से फ्लाइट संचालन को लेकर चल रही अटकलों के बीच अब आधिकारिक तौर पर 15 जून 2026 से यहां से उड़ानें शुरू होने जा रही हैं।
Yamuna Authority के सीईओ राकेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि “नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, जेवर से 15 जून 2026 से फ्लाइट ऑपरेशंस शुरू हो जाएंगे।”

गौरतलब है कि 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस एयरपोर्ट का शुभारंभ किया था। इसके बाद से ही लोगों को यहां से उड़ान शुरू होने का इंतजार था, जो अब खत्म होने जा रहा है।
एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू होने के बाद नोएडा, ग्रेटर नोएडा, जेवर समेत आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। इससे यात्रा समय में कमी आएगी और क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।