गोल्फ ने बदली आर माधवन की सोच, बोले खुद से होता है असली मुकाबला

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (30/04/2026): मशहूर अभिनेता R. Madhavan ने गोल्फ (Golf) के साथ अपने जुड़ाव को लेकर खास अनुभव साझा किए हैं। उनका कहना है कि इस खेल ने न सिर्फ उनकी सोच को बदला, बल्कि एक अभिनेता (Actor) के तौर पर उनके काम करने के तरीके को भी बेहतर बनाया है।

माधवन ने बताया कि करियर के शुरुआती दौर में उन्हें खुले स्थानों पर शूटिंग (Shooting) के दौरान लोगों की मौजूदगी में अभिनय करने में दिक्कत होती थी। आसपास का शोर और लोगों की प्रतिक्रियाएं उन्हें विचलित करती थीं, लेकिन समय के साथ गोल्फ खेलने से उन्होंने खुद को शांत रखना और फोकस बनाए रखना सीख लिया।

उन्होंने कहा कि गोल्फ का मूल मंत्र है- खुद को समझना, धैर्य रखना और सही समय पर सटीक प्रदर्शन करना। यह एक ऐसा खेल है, जिसमें खिलाड़ी किसी और से नहीं, बल्कि खुद से मुकाबला करता है। यही सोच उन्हें अभिनय के दौरान भी मदद करती है। माधवन ने बताया कि गोल्फ के जरिए उन्होंने भावनाओं पर नियंत्रण रखना और दबाव में संतुलन बनाए रखना सीखा, जो शूटिंग के दौरान काफी काम आता है, खासकर तब जब माहौल चुनौतीपूर्ण हो।

फिल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो ‘Dhurandhar 2’ में माधवन अहम भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में Ranveer Singh मुख्य भूमिका में हैं, जबकि माधवन इंटेलिजेंस ब्यूरो अधिकारी अजय सान्याल का किरदार निभाते दिखेंगे। माधवन का कहना है कि गोल्फ सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अनुशासन, धैर्य और आत्म-नियंत्रण सिखाने का एक माध्यम है, जो जीवन और पेशे दोनों में बेहद उपयोगी साबित होता है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।