श्रमिकों और उद्यमियों की समस्याओं का अब होगा तुरंत समाधान, 3 नए कॉल सेंटर शुरू

टेन न्यूज नेटवर्क

Gautam Buddha Nagar News (30/04/2026): गौतमबुद्ध नगर जनपद में श्रमिकों और उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कॉल सेंटर सुविधा (Call Center Facility) का विस्तार किया है। अब श्रमिक और उद्यमी हेल्पलाइन नंबरों व ईमेल के माध्यम से अपनी शिकायतें आसानी से दर्ज करा सकेंगे।

सहायक श्रम आयुक्त सुयश पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रम संबंधी समस्याओं के प्रभावी और शीघ्र निस्तारण के उद्देश्य से कार्यालय अपर श्रम आयुक्त, सेक्टर-03 नोएडा में पहले से संचालित कॉल सेंटर के साथ-साथ वर्तमान औद्योगिक परिस्थितियों को देखते हुए तीन नए कॉल सेंटर स्थापित किए गए हैं।

इन कॉल सेंटरों के माध्यम से श्रमिक और उद्यमी अपनी समस्याएं हेल्पलाइन नंबर 0120-4126892, 8796321216, 8796311216 और 8796355216 पर दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा complaint.dicnoida@gmail.com ईमेल के जरिए भी शिकायत भेजी जा सकती है।

शिकायत दर्ज कराने का समय सुबह 9:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। प्रशासन का कहना है कि इस पहल से श्रमिकों और उद्यमियों की समस्याओं का तेजी से समाधान सुनिश्चित किया जा सकेगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।