श्रमिकों के लिए मेडिकल कैंप का आयोजन, डीएम मेधा रूपम ने लिया जायजा

टेन न्यूज नेटवर्क

Gautam Buddha Nagar News (29/04/2026): उत्तर प्रदेश सरकार (UP Government) द्वारा श्रमिकों (Workers) के हितों एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए किए जा रहे प्रयासों के क्रम में गौतमबुद्ध नगर जिलाधिकारी मेधा रूपम ने ग्रेटर नोएडा स्थित जेबीजे टेक्नोलॉजी लिमिटेड (उद्योग केंद्र-2, इकोटेक-3) का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डीएम मेधा रूपम (DM Medha Roopam) ने कंपनी में तैयार किए जा रहे ऑटोमोबाइल पार्ट्स (Automobile Parts) का अवलोकन करते हुए उनकी निर्माण प्रक्रिया को विस्तार से समझा। उन्होंने सीट बेल्ट निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों की सराहना करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा में सीट बेल्ट का महत्वपूर्ण योगदान है और यह हजारों लोगों की जान बचाती है।

डीएम ने उत्पादन की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों तथा तकनीकी प्रक्रियाओं की बारीकी से जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने श्रमिकों, विशेषकर असेंबली लाइन में कार्यरत महिला श्रमिकों से संवाद कर उनकी कार्य परिस्थितियों एवं सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्हें कंपनी में आयोजित मेडिकल कैंप एवं उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में अवगत कराया।

 

निरीक्षण के दौरान डीएम मेधा रूपम ने कंपनी परिसर में जिला प्रशासन, इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन एवं यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित श्रमिकों हेतु नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर (मेडिकल कैंप) का भी जायजा लिया। उन्होंने कैंप में उपलब्ध सुविधाओं—ब्लड प्रेशर, शुगर, ईसीजी, नेत्र एवं दंत जांच—की जानकारी ली और चिकित्सा टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीएम मेधा रूपम ने शिविर में उपस्थित श्रमिकों एवं कर्मचारियों से संवाद कर उनके अनुभव जाने। श्रमिकों ने कार्यस्थल पर ही नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराए जाने पर संतोष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के प्रति आभार प्रकट किया।

 

निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि निर्माण कार्य में सूक्ष्म स्तर की जांच के कारण श्रमिकों की आंखों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। इसे ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य सुरक्षा उपायों एवं नियमित परीक्षण की आवश्यकता पर बल दिया गया।

जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कहा कि औद्योगिक प्रगति में गुणवत्ता और श्रमिकों की सुरक्षा दोनों समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। प्रशासन उद्योगों के साथ समन्वय स्थापित कर बेहतर कार्य वातावरण एवं श्रमिकों के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत है।

 

 

इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग पंकज निर्वाण, अपर श्रमायुक्त राकेश द्विवेदी, इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित उपाध्याय, सहायक उपाध्यक्ष सहित जेबीजे टेक्नोलॉजी लिमिटेड के देवेंद्र शर्मा एवं अन्य संबंधित अधिकारी और कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।