Uttar Pradesh News (28/04/2026): वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के धमापुर गांव में रविवार रात करीब 11 बजे एक दर्दनाक घटना सामने आई। फैक्ट्री से घर लौट रहे व्यापारी मनीष सिंह की अल्टो कार से सड़क पार कर रही एक महिला को टक्कर लग गई, जिससे महिला के पैर में चोट आई। आसपास के लोगों ने घायल महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
इसी दौरान मौके पर मौजूद भीड़ आक्रोशित हो गई और उसने मनीष सिंह को कार से बाहर निकाल लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भीड़ ने उनकी जमकर पिटाई की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
गंभीर हालत में मनीष सिंह को इलाज के लिए बीएचयू अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 8 नामजद और 7 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। अब तक चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मृतक के घर के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, परिवार के लोग न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।