निशांत कुमार की ‘सद्भाव यात्रा’ का ऐलान, चंपारण से होगी शुरुआत

टेन न्यूज नेटवर्क

Bihar News (28/04/2026): पटना स्थित जेडीयू कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने निशांत कुमार की आगामी ‘सद्भाव यात्रा’ की औपचारिक घोषणा की। उन्होंने बताया कि यह यात्रा 3 मई 2026 से शुरू होगी, जिसकी शुरुआत चंपारण से की जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार इस यात्रा के जरिए राज्यभर का दौरा करेंगे। यात्रा का उद्देश्य कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करना और जमीनी स्तर की समस्याओं को समझना है। उन्होंने जानकारी दी कि यात्रा के पहले चरण में 3 और 4 मई को निशांत कुमार पश्चिम चंपारण के बगहा और बेतिया का दौरा करेंगे। इसके बाद 7 मई से यात्रा वैशाली जिले में प्रवेश करेगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि इस यात्रा का नाम ‘सद्भाव यात्रा’ स्वयं निशांत कुमार ने तय किया है। चंपारण से यात्रा की शुरुआत को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि नीतीश कुमार की कई प्रमुख यात्राएं भी यहीं से शुरू होती रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि निशांत कुमार में नीतीश कुमार के संस्कार और गुण स्पष्ट रूप से दिखाई देते हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि यात्रा के दौरान निशांत कुमार के साथ जेडीयू के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे, जिनमें विधायक दल के नेता श्रवण कुमार सहित अन्य स्थानीय विधायक शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि इस यात्रा का स्वरूप कार्यकर्ताओं के साथ ‘वन टू वन’ संवाद का रखा गया है, ताकि संगठन को और मजबूत किया जा सके।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।