जम्मू-कश्मीर पहुंची Amul की पहली स्पेशल ट्रेन, 1,000 टन डेयरी सप्लाई शुरू

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (27/04/2026): भारतीय रेलवे ने क्षेत्रीय आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करते हुए जम्मू-कश्मीर (Jammu & Kashmir)में Amul दूध की पहली समर्पित मालगाड़ी की शुरुआत की है। 20 अप्रैल 2026 को गुजरात के लिंच गुड्स शेड से 20 डिब्बों वाली विशेष ट्रेन (Special Train) रवाना की गई, जिसमें करीब 1,000 टन डेयरी उत्पाद लोड किए गए।

इस खेप में दूध, दही, लस्सी और छाछ जैसे आवश्यक डेयरी उत्पाद (Dairy Products) शामिल हैं, जिन्हें सीधे जम्मू-कश्मीर तक पहुंचाया गया। ट्रेन ने लगभग 1,800 किलोमीटर का सफर तय कर आपूर्ति पूरी की।

रेलवे ने इस बार सड़क परिवहन के बजाय रेल मार्ग को प्राथमिकता दी, ताकि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आने वाली बाधाओं से बचा जा सके। मालगाड़ी में रेफ्रिजरेटेड बीसीएन वैगनों का इस्तेमाल किया गया, जिससे पूरे सफर के दौरान उत्पादों की गुणवत्ता और ताजगी बनी रही।

पूरी खेप को दो हिस्सों में बांटा गया। 500 टन सामान जम्मू के बारी ब्राह्मणा गुड्स शेड पर उतारा गया, जबकि शेष 500 टन अनंतनाग गुड्स शेड तक पहुंचाया गया। इससे जम्मू और कश्मीर घाटी दोनों क्षेत्रों में डेयरी उत्पादों की आपूर्ति सुनिश्चित हुई है।

इस पहल के तहत गुजरात से सीधे जम्मू-कश्मीर तक डेयरी उत्पादों की नियमित सप्लाई का रास्ता खुल गया है, जिससे क्षेत्र में आवश्यक खाद्य सामग्री की उपलब्धता को बल मिला है।

डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।