गौतमबुद्ध नगर पुलिस लाइन्स में भव्य दीक्षांत परेड, 566 आरक्षियों ने ली शपथ
टेन न्यूज नेटवर्क
Gautam Buddha Nagar News (26/04/2026): आज रविवार 26 अप्रैल को रिजर्व पुलिस लाइन्स, कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर में आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 566 रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड (दीक्षांत परेड) (Convocation Parade) का भव्य आयोजन प्रातः पुलिस लाइन्स, गौतमबुद्ध नगर के परेड ग्राउंड पर उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम आदित्यनाथ (CM Yogi) के उद्बोधन का सीधा प्रसारण वर्चुअल माध्यम से परेड ग्राउंड पर किया, जिसे उपस्थित सभी पुलिस कर्मियों एवं दर्शकों ने सुना। लगभग 1500 पुलिस परिवारजन एवं दर्शकगण कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्ध नगर लक्ष्मी सिंह ने परेड की सलामी (मान-प्रणाम) ग्रहण की गई। नवप्रशिक्षित आरक्षियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि “पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज एवं राष्ट्र के प्रति एक महत्वपूर्ण दायित्व है। आप सभी को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को सुदृढ़ करना है। आधुनिक पुलिसिंग के इस दौर में संवेदनशीलता, तत्परता एवं निष्पक्षता अत्यंत आवश्यक है।”
कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने आगे कहा कि “आप सभी से अपेक्षा है कि अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ करते हुए जनता के साथ सकारात्मक संवाद स्थापित करेंगे तथा पुलिस की छवि को और अधिक सशक्त एवं जनोन्मुखी बनाएंगे। गौतमबुद्ध नगर पुलिस सदैव तकनीक-आधारित, पारदर्शी एवं उत्तरदायी पुलिसिंग के लिए प्रतिबद्ध है और आप सभी इस उद्देश्य की प्राप्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने आधारभूत प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों, आईटीआई/पीटीआई प्रशिक्षकों एवं अन्य प्रशिक्षण स्टाफ को स्मृति चिन्ह एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके कार्य की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दी गईं।
बता दें कि 21/07/2025 को रिक्रूट आरक्षियों द्वारा आरटीसी, गौतमबुद्ध नगर में आमद कराते हुए प्रशिक्षण प्रारंभ किया था। प्रशिक्षण निदेशालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप इन सभी आरक्षियों को 20 अनुभागों में विभाजित कर 09 माह की अवधि में उच्च स्तरीय एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन तथा नोडल अधिकारी आरटीसी के सतत पर्यवेक्षण में शारीरिक दक्षता, कानून व्यवस्था, आपदा प्रबंधन, मानवाधिकार, सामुदायिक पुलिसिंग एवं व्यवहारिक कौशल से संबंधित व्यापक प्रशिक्षण दिया है।

प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण निदेशालय द्वारा 05 निरीक्षक अध्यापक, 05 उपनिरीक्षक अध्यापक, 02 कम्प्यूटर ऑपरेटर, 20 आईटीआई तथा 11 पीटीआई की नियुक्ति की गई, जिनके माध्यम से आरक्षियों को आधुनिक पुलिसिंग के अनुरूप सक्षम एवं दक्ष बनाया।
परेड का संचालन प्रथम परेड कमांडर रिक्रूट आरक्षी राजेश कुमार ने किया। विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरक्षियों को सम्मानित किया, जिसमें सर्वांग सर्वोत्तम प्रदर्शन के लिए रिक्रूट आरक्षी आकाश को सम्मानित किया। इसके साथ ही उत्कृष्ट आईटीआई मनीष कुमार, उत्कृष्ट पीटीआई जवाहर सिंह, उत्कृष्ट अध्यापक विजयकांत मिश्र, प्रथम परेड कमांडर रिक्रूट आरक्षी राजेश कुमार, द्वितीय परेड कमांडर रिक्रूट आरक्षी यशपाल सिंह, तृतीय परेड कमांडर रिक्रूट आरक्षी यश जैन, उद्घोषक सुनील भारद्वाज एवं शिखा शर्मा तथा प्रभारी आरटीसी नेकराम सिंह को भी स्मृति चिन्ह/प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

पुलिस उपायुक्त लाइन/आरटीसी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट किया तथा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त मीडिया बंधुओं, अधिकारीगणों एवं दर्शकों का आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात सूक्ष्म जलपान के साथ भव्य पासिंग आउट परेड का समापन किया। दीक्षांत परेड समारोह के उपरांत समस्त प्रशिक्षित आरक्षियों ने राष्ट्र एवं आम जनमानस की सेवा के लिए शपथ ग्रहण की तथा कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ अपने-अपने नियुक्ति स्थलों के लिए प्रस्थान किया।
इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त लाइन/आरटीसी शैलेन्द्र कुमार सिंह, पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा जोन डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त नोएडा मनीषा सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा आर. के. गौतम, सहायक पुलिस आयुक्त मुख्यालय कल्पना गुप्ता, सहायक पुलिस आयुक्त लाइन राकेश प्रताप सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर पवन कुमार सहित अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।