ग्रेटर नोएडा पुलिस ने पकड़ी 35 लाख की अवैध शराब, ट्रक समेत तस्कर दबोचा

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (26/04/2026): जनपद गौतमबुद्ध नगर में अवैध शराब (Illegal Liquor) के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नॉलेज पार्क पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार (Arrested) करते हुए उसके कब्जे से 237 पेटी हरियाणा मार्का अवैध शराब तथा एक ट्रक बरामद किया है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग 35 लाख रुपये आंकी गई है।

डीसीपी ग्रेटर नोएडा प्रवीन रंजन सिंह (DCP Greater Noida Praveen Ranjan Singh) ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई 25 अप्रैल 2026 को की गई, जब संयुक्त टीम द्वारा संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान एक ट्रक को रोका। जांच में ट्रक के भीतर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई, जिसे अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था। मौके से आरोपी लाखाराम पुत्र जोधाराम, निवासी कानासर गोलाई, थाना शिव, जिला बाड़मेर (राजस्थान), उम्र लगभग 27 वर्ष को गिरफ्तार किया।

आगे ग्रेटर नोएडा डीसीपी ने बताया कि आज इस संबंध में थाना नॉलेज पार्क पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने ट्रक संख्या HR 38 W 6194 को भी कब्जे में ले लिया है, जिसका उपयोग शराब की तस्करी में किया जा रहा था।पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी हरियाणा राज्य से सस्ती दरों पर शराब खरीदकर उसे अन्य राज्यों में अधिक दामों पर बेचने के उद्देश्य से परिवहन करता था। अवैध गतिविधियों को छिपाने के लिए वह फर्जी बिल्टी और स्पेयर पार्ट्स के बिल तैयार कर उनका उपयोग करता था, ताकि जांच एजेंसियों को भ्रमित किया जा सके।

साथ ग्रेटर नोएडा डीसीपी ने बताया कि ही प्रारंभिक जांच में यह मामला संगठित शराब तस्करी नेटवर्क से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, जिसकी गहन जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा सप्लाई चेन किस स्तर तक फैली हुई है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है तथा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

डीसीपी ग्रेटर नोएडा प्रवीन रंजन सिंहका कहना है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।