जल निकासी दुरुस्त करने में जुटा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, ड्रेन निर्माण प्रगति पर

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida (26/04/2026): शहर में बेहतर जल निकासी (Water Evacuation) व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) द्वारा आज रविवार को कासना से सिरसा रोटरी तक लगभग 1750 मीटर लंबी आरसीसी ड्रेन का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। यह परियोजना क्षेत्र में जलभराव की समस्या को दूर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से मिली जानकारी अनुसार यह ड्रेन निर्माण कार्य (Frain Construction Work) वर्तमान में प्रगति पर है और इसे निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने के लिए कार्य को तीव्र गति से आगे बढ़ाया जा रहा है। अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के साथ-साथ नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। ड्रेन के निर्माण पूर्ण होने के बाद कासना से सिरसा रोटरी तक के क्षेत्र में वर्षा जल की निकासी सुचारु हो सकेगी। इससे हर वर्ष बरसात के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या से स्थानीय निवासियों और राहगीरों को बड़ी राहत मिलेगी।

इस परियोजना से न केवल जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि यातायात पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और क्षेत्र का बुनियादी ढांचा और मजबूत होगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।