Zee Business के मैनेजिंग एडिटर अनिल सिंघवी का निवेश मंत्र- ‘भरोसे की चॉइस’ चुनें | Money Aplha 360° Summit

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Greater Noida News (26 अप्रैल 2026): India Expo Mart एक बार फिर बड़े व्यावसायिक और वित्तीय आयोजनों का केंद्र बना, जहां 24 और 25 अप्रैल को आयोजित Money Alpha 360° Summit में देशभर से निवेशक, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और वित्त विशेषज्ञ शामिल हुए। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण Zee Business के मैनेजिंग एडिटर Anil Singhvi का विशेष सत्र रहा, जिसमें उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था, शेयर बाजार के भविष्य और निवेश रणनीतियों पर विस्तार से विचार साझा किए।

25 अप्रैल को शाम 4 बजे आयोजित अपने विशेष संबोधन में अनिल सिंघवी ने कहा कि मौजूदा दौर में निवेशकों को जल्दबाजी से बचते हुए भरोसेमंद कंपनियों और मजबूत फंडामेंटल वाले शेयरों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सही समय पर सही निवेश और जोखिम प्रबंधन ही सफलता की कुंजी है। साथ ही उन्होंने ट्रेडिंग में तकनीकी नवाचार, बाजार के मौजूदा मोमेंटम और बदलते निवेश ट्रेंड्स को समझने पर भी जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान टेन न्यूज़ नेटवर्क से विशेष बातचीत में अनिल सिंघवी ने सम्मान मिलने पर खुशी जताते हुए कहा कि अवॉर्ड से ज्यादा उन्हें यहां लोगों का जो प्यार और अपनापन मिला, वही सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने आयोजकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि ग्रेटर नोएडा में आयोजित यह कार्यक्रम शानदार रहा और भविष्य में भी ऐसी पहलें निवेशकों के लिए लाभदायक साबित होंगी।

विदेशों के सम्मेलन स्थलों की तुलना में भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि पहले भारत में वैश्विक स्तर के सेमिनार और सम्मेलनों के लिए इस तरह की सुविधाएं कम थीं, लेकिन अब भारत तेजी से बदल रहा है। उन्होंने India Expo Centre & Mart की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त एक भव्य स्थल है, जिस पर भारत को गर्व होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत मंडपम के अलावा इतनी विशाल और आधुनिक प्रॉपर्टी बहुत कम देखने को मिलती है।

दिसंबर 17 से 19 तक प्रस्तावित अगले Money Alpha आयोजन पर उन्होंने कहा कि निवेशकों को शिक्षित और सशक्त बनाना ही ऐसे आयोजनों की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि वित्तीय समावेश और निवेश जागरूकता पर फोकस करते हुए दिसंबर का इवेंट पहले से भी बेहतर होगा।

ग्रेटर नोएडा में आयोजित यह सत्र न केवल निवेशकों के लिए ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि इसने शहर की उभरती हुई फिनटेक हब के रूप में पहचान को भी मजबूत किया। अनिल सिंघवी का “भरोसे की चॉइस” वाला संदेश निवेशकों को दीर्घकालिक और समझदारी भरे निवेश की दिशा में प्रेरित करता है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।