वैभव सूर्यवंशी की चोट से राजस्थान रॉयल्स की टेंशन बढ़ी, अगला मैच संकट में

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (26/04/2026): इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका लग सकता है। टीम के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) हैमस्ट्रिंग चोट से जूझ रहे हैं, जिसके चलते उनके अगले मुकाबले में खेलने पर संशय बना हुआ है। बता दें कि राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) टॉप-5 में अपनी जगह बनाए हुए है, ऐसे में टीम के सबसे ऊर्जावान खिलाड़ियों में से एक वैभव सूर्यवंशी का अगला मैच मिस करना टीम के लिए बड़ा नुकसान साबित हो सकता है। अब देखना होगा कि वह अगला मुकाबला खेल पाते हैं या नहीं।

सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान सूर्यवंशी फील्डिंग करते समय असहज नजर आए और लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए। तीसरे ओवर की अंतिम गेंद के बाद उन्होंने हैमस्ट्रिंग में खिंचाव महसूस किया। इसके बाद फिजियो और सपोर्ट स्टाफ की मदद से उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया और वह दोबारा फील्डिंग के लिए नहीं लौट सके।

हालांकि इस मैच में सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए शतकीय पारी खेली, लेकिन उनकी यह पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी। राजस्थान रॉयल्स 229 रन के बड़े लक्ष्य का बचाव करने में नाकाम रही और सनराइजर्स हैदराबाद ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।

मैच के बाद टीम मैनेजमेंट की ओर से बताया गया कि सूर्यवंशी को हैमस्ट्रिंग में हल्की चोट लगी है। उनका उपचार किया गया है और मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। अगले 24 से 48 घंटों में उनकी फिटनेस को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। फिलहाल चोट को गंभीर नहीं बताया गया है।

राजस्थान रॉयल्स का अगला मुकाबला 28 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ है। कम समय अंतराल को देखते हुए सूर्यवंशी की उपलब्धता पर संशय बना हुआ है। यदि वह समय पर फिट नहीं हो पाते हैं तो टीम को ओपनिंग संयोजन में बदलाव करना पड़ सकता है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।