ITS कॉलेज में “मेरिट एवं परफॉर्मेंस इम्प्रूवमेंट अवार्ड” समारोह का सफल आयोजन
ITS कॉलेज ऑफ़ प्रोफेशनल स्टडीज (बीबीए | बीसीए), ग्रेटर नोएडा में “मेरिट एवं परफॉर्मेंस इम्प्रूवमेंट अवार्ड” समारोह का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO), भारत सरकार के आयुक्त धीरज गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। प्राचार्य डॉ. दिलीप सिंह और निदेशक (पब्लिक रिलेशन) सुरेंद्र सूद ने विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु बधाई दी और निरंतर परिश्रम के लिए प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि धीरज गुप्ता ने विद्यार्थियों को अनुशासन, सकारात्मक दृष्टिकोण और दृढ़ संकल्प के साथ बड़े लक्ष्य निर्धारित करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि असफलता को सीख के रूप में लेकर पुनः प्रयास करना चाहिए और सफलता को बनाए रखने के लिए निरंतर मेहनत आवश्यक है।
समारोह में 4 विद्यार्थियों को ₹10,000, 4 विद्यार्थियों को ₹5,000 तथा 15 विद्यार्थियों को ₹2,500 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। साथ ही 15 विद्यार्थियों को “परफॉर्मेंस इम्प्रूवमेंट अवार्ड” से सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त कर विद्यार्थियों में उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला।
आई.टी.एस संस्थान समूह के चेयरमैन डॉ. आर.पी. चड्ढा एवं वाइस चेयरमैन सोहेल चड्ढा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।