नई दिल्ली (28 जनवरी, 2025): कांग्रेस नेता अजय माकन ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अरविंद केजरीवाल सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। माकन ने कहा कि शीला दीक्षित द्वारा शुरू की गई लाडली योजना, जो बेटियों को आर्थिक सुरक्षा और भ्रूण हत्या रोकने के लिए बनाई गई थी, अब बर्बाद हो चुकी है।
उन्होंने दावा किया कि कैग रिपोर्ट के अनुसार, तीन लाख से अधिक बच्चियों को मिलने वाला करोड़ों रुपये का फंड अभी तक जारी नहीं हुआ है। यह पैसा बेटियों का हक है, जिसे देने में केजरीवाल सरकार ने लापरवाही की है।
माकन ने कहा कि यह योजना, जिसमें बेटी के जन्म से 18 साल की उम्र तक आर्थिक मदद दी जाती थी, को दुनिया भर में सराहा गया था। लेकिन अब यह भ्रष्टाचार और लापरवाही का शिकार हो गई है।
यमुना में जहरीले पानी के मुद्दे पर माकन ने कहा कि अगर हरियाणा सरकार ने पानी में जहर मिलाया है तो इसकी जांच होनी चाहिए। लेकिन अगर यह अफवाह है, तो अरविंद केजरीवाल पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने इसे देशविरोधी कदम बताया।
अजय माकन ने आम आदमी पार्टी और बीजेपी से आपसी लड़ाई बंद कर जनता के हित में काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र जल्द जारी होगा, जिसमें जनता की भलाई के लिए ठोस योजनाएं होंगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।