श्रमिक हितों और सुरक्षा व्यवस्था पर अहम बैठक, सीपी लश्र्मी सिंह ने दिए दिशा-निर्देश
टेन न्यूज नेटवर्क
Gautam Buddha Nagar News (25/04/2026): आज 25 अप्रैल को पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्ध नगर लक्ष्मी सिंह ने सेक्टर-108 स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय में विभिन्न मल्टीनेशनल कंपनियों के एमडी, सीईओ, एचआर हेड एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई।
उक्त गोष्ठी में श्रमिकों के हितों की रक्षा, सुरक्षा व्यवस्था, कार्यस्थल की परिस्थितियों, आवागमन प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों के साथ गहन विचार-विमर्श किया। साथ ही बहुराष्ट्रीय कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण सुझावों का समुचित संज्ञान लिया।
गोष्ठी के दौरान पुलिस आयुक्त द्वारा उत्तर प्रदेश शासन द्वारा न्यूनतम मजदूरी दरों में 21 प्रतिशत की वृद्धि एवं श्रमिक हित में लिए गए विभिन्न निर्णयों के संबंध में किए जा रहे कार्यों से उपस्थित प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया। साथ ही श्रमिकों को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करने पर विशेष बल दिया।

इस गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों एवं श्रमिकों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करना है, जिससे औद्योगिक क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहे और सभी के हितों की प्रभावी रूप से रक्षा की जा सके, साथ ही राज्य एवं देश के समग्र विकास को गति मिल सके।
कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर पुलिस द्वारा औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा एवं समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करते हुए श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।