BJP जॉइन करते ही राघव चड्ढा को लगा बड़ा झटका!

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (25 अप्रैल 2026): आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) में शामिल होने के बाद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) को सोशल मीडिया पर बड़ा झटका लगा है। इंस्टाग्राम पर पिछले दो दिनों में उनके फॉलोअर्स की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि करीब 11 लाख से ज्यादा लोगों ने उन्हें अनफॉलो कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, 23 अप्रैल को Raghav Chadha के इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगभग 14.6 मिलियन यानी 1 करोड़ 46 लाख फॉलोअर्स थे। लेकिन 24 अप्रैल को आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) छोड़ने और बीजेपी में शामिल होने के बाद से उनके फॉलोअर्स तेजी से कम होने लगे।

वर्तमान समय में Raghav Chadha के इंस्टाग्राम पर करीब 13.5 मिलियन यानी 1 करोड़ 35 लाख फॉलोअर्स बचे हैं। आंकड़ों के अनुसार, केवल दो दिनों में 10 लाख से ज्यादा लोगों ने उन्हें अनफॉलो किया है और यह संख्या लगातार बढ़ रही है।

राजनीतिक गलियारों में इस घटनाक्रम को लेकर चर्चाएं तेज हैं। कई लोग इसे पार्टी बदलने के फैसले पर जनता की नाराजगी बता रहे हैं, वहीं समर्थकों का कहना है कि समय के साथ स्थिति बदल सकती है। फिलहाल सोशल मीडिया पर Raghav Chadha को बड़ा नुकसान झेलना पड़ रहा है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।