AAP छोड़ BJP में क्यों शामिल हुई स्वाति मालीवाल, क्या बताई वजह?

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (25 April 2026): दिल्ली की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है, जहां राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने आम आदमी पार्टी (AAP) से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि वह किसी मजबूरी में नहीं, बल्कि दिल से प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विश्वास करते हुए भाजपा में शामिल हुई हैं। मालिवाल ने बताया कि वह साल 2006 से अरविन्द केजरीवाल के साथ काम कर रही थीं और उन्होंने अपने जीवन के कई महत्वपूर्ण साल पार्टी और आंदोलनों को समर्पित किए।

स्वाती मालिवाल ने भावुक अंदाज में कहा कि उन्होंने अपना घर और नौकरी छोड़ दी, यहां तक कि 7 साल तक झुग्गियों में रहकर आंदोलन का हिस्सा बनीं। लेकिन उनके मुताबिक, पार्टी के भीतर उन्हें अपमान और हिंसा का सामना करना पड़ा। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि केजरीवाल ने अपने ही घर में एक व्यक्ति से उनकी पिटाई करवाई। इतना ही नहीं, जब उन्होंने इसके खिलाफ आवाज उठाई तो उन्हें डराया और धमकाया गया, जिससे वह मानसिक रूप से काफी आहत हुईं।

मालिवाल ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले दो वर्षों में उन्हें संसद में पार्टी की ओर से एक बार भी बोलने का मौका नहीं दिया गया। उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी राजनीति झूठ, भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी पर आधारित है। इसके साथ ही उन्होंने पंजाब सरकार को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए और कहा कि केजरीवाल रिमोट कंट्रोल से सरकार चला रहे हैं और राज्य को निजी “ATM” की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने रेत खनन और नशीली दवाओं के बढ़ते मामलों को भी इसी संदर्भ में जोड़ा।

भाजपा में शामिल होने के फैसले को स्पष्ट करते हुए मालिवाल ने नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि विश्व स्तर पर भी लोकप्रिय नेता हैं। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर, नक्सलवाद के खात्मे और महिला आरक्षण बिल जैसे मुद्दों का जिक्र करते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के विकास और सुरक्षा को लेकर आश्वस्त हैं। मालिवाल का यह कदम आने वाले समय में दिल्ली और राष्ट्रीय राजनीति पर बड़ा प्रभाव डाल सकता है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।