अतिक्रमण के खिलाफ RWA डेल्टा-01 का सख्त रुख, दादरी विधायक से लगाई गुहार
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (24/04/2026): आज 24 अप्रैल को आरडब्ल्यूए डेल्टा-01 का एक प्रतिनिधिमंडल, फेडरेशन के पूर्व महासचिव दीपक कुमार भाटी के नेतृत्व में, सेक्टर की ग्रीन बेल्ट पर कावेरी बिल्डर द्वारा किए गए कब्जे तथा ग्लोबल बिजनेस स्क्वेयर द्वारा सर्विस रोड पर किए गए अतिक्रमण की शिकायत को लेकर दादरी विधायक तेजपाल नागर से मिला।
प्रतिनिधिमंडल ने अवगत कराया कि सेक्टर की स्थापना वर्ष 1994 में हुई थी और उसी समय ग्रीन बेल्ट का निर्माण भी किया गया था। आरडब्ल्यूए के निवेदन पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के आदेश से टेंडर जारी हुआ था, लेकिन बिल्डर द्वारा कार्य रुकवाकर ग्रीन बेल्ट पर अवैध कब्जा कर लिया गया। इसी प्रकार सेक्टर के बाहर सर्विस रोड के निर्माण के लिए भी टेंडर जारी हो चुका है, किंतु ग्लोबल बिजनेस स्क्वेयर द्वारा भूमि पर कब्जा किए जाने के कारण कार्य प्रारंभ नहीं हो पा रहा है।
दादरी विधायक तेजपाल नागर ने दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए मुख्य कार्यपालक अधिकारी से वार्ता की और समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
इसके उपरांत आरडब्ल्यूए प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य कार्यपालक अधिकारी एन.जी. रवि एवं अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी वी.एस. लक्ष्मी से भेंट कर ज्ञापन सौंपा। दोनों अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों को तलब कर जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रमोद भाटी ने कहा कि यदि बोर्ड बैठक से पूर्व समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो आरडब्ल्यूए फेडरेशन के सहयोग से सेक्टरवासियों के साथ प्राधिकरण का घेराव किया जाएगा। अधिकारियों ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर दीपक भाटी, प्रमोद भाटी, पंकज नागर, विजय मिश्रा एवं ठाकुर विजय सिंह उपस्थित रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।