केसीसी इंस्टीट्यूट में शास्त्रीय संगीत की सुरमयी संध्या, विदुषी सुमित्रा गुहा ने बांधा समां

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (21/04/2026): केसीसी इंस्टीट्यूट, ग्रेटर नोएडा में मंगलवार को शास्त्रीय संगीत का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें करीब 500 छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह आयोजन SPIC MACAY के तत्वावधान में किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं को भारतीय शास्त्रीय संगीत और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है।

कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण पद्मश्री से सम्मानित सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका विदुषी सुमित्रा गुहा रहीं। उनकी भावपूर्ण और मधुर गायकी ने पूरे सभागार को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रस्तुति के दौरान तबले पर सुमन चटर्जी, हारमोनियम पर ललित सिसोदिया और तानपुरा पर रीना माथुर ने संगत कर संगीत को और अधिक प्रभावशाली बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान की निदेशक प्रो. डॉ. भावना अग्रवाल द्वारा अतिथियों के स्वागत और सम्मान के साथ हुआ। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का संचालन SPIC MACAY की समन्वयक सबा सिसोदिया के निर्देशन में किया गया।

संगीत प्रस्तुति के दौरान सुमित्रा गुहा ने राग वृंदावनी सारंग में “ना बोलो श्याम” और “ऐ मन रसिया” जैसी बंदिशों को प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। इसके बाद राग शिवरंजनी में “सेवत पूजा” की प्रस्तुति ने माहौल को और अधिक गंभीर और आत्मिक बना दिया। कार्यक्रम का समापन राग जोगिया पर आधारित मीरा भजन “मेहरू मन राम ही राम रटे” के साथ हुआ, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय रंग में रंग दिया।

कार्यक्रम के अंत में सबा सिसोदिया ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए कलाकार सुमित्रा गुहा के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश के संस्कृति विभाग, भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संस्थान के प्रबंधन और संकाय सदस्यों के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। यह आयोजन छात्रों के लिए केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारतीय शास्त्रीय संगीत की गहराई, भावनात्मकता और परंपरा को समझने का एक सशक्त माध्यम साबित हुआ।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।