National News (21/04/2026): देश की प्रमुख सीमेंट कंपनी UltraTech Cement ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए चीन को छोड़कर दुनिया की सबसे बड़ी सीमेंट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी बनने का दावा किया है। कंपनी की भारत में इंस्टॉल्ड प्रोडक्शन क्षमता अब 200 मिलियन टन प्रति वर्ष (20 करोड़ टन) तक पहुंच गई है।
कंपनी का विस्तार केवल भारत तक सीमित नहीं है। विदेशों में भी इसकी मौजूदगी लगातार मजबूत हुई है, जहां संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन और श्रीलंका में इसकी कुल उत्पादन क्षमता करीब 54 लाख टन प्रतिवर्ष है।
अल्ट्राटेक के इस सफर की खास बात इसकी तेज़ ग्रोथ है। कंपनी को 100 मिलियन टन उत्पादन क्षमता तक पहुंचने में करीब 36 साल लगे थे। वहीं, साल 2019 में 100 मिलियन टन का आंकड़ा छूने के बाद, महज 6 साल के भीतर कंपनी ने अपनी क्षमता को दोगुना करते हुए 200 मिलियन टन तक पहुंचा दिया।
यह उपलब्धि ऐसे समय में आई है जब भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में लगातार निवेश बढ़ रहा है। सड़कों, पुलों और निर्माण कार्यों में तेजी के चलते सीमेंट की मांग में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिससे इस सेक्टर में उत्पादन क्षमता का विस्तार हुआ है।
डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे॥
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।