यमुना प्राधिकरण के 25 वर्ष पूरे होने पर नई विकास योजनाओं की तैयारी शुरू
टेन न्यूज नेटवर्क
Yamuna Authority News (20/04/2026): यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) 24 अप्रैल को अपने 25 वर्ष पूरे करेगा। इस अवसर पर रजत जयंती (26वां स्थापना दिवस) के मौके पर प्राधिकरण द्वारा कई नई विकास योजनाओं की घोषणा की तैयारी है।
मिडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी अनुसार यमुना प्राधिकरण के क्षेत्र में ग्रेटर नोएडा से लेकर आगरा और मथुरा तक विकसित किए जा रहे इस क्षेत्र को आमतौर पर “यमुना सिटी” (Yamuna City) के नाम से जाना जाता है, हालांकि अभी तक इसका कोई आधिकारिक नाम नहीं रखा गया है। बीते कुछ वर्षों में यहां तेजी से विकास कार्य हुए हैं, जिससे यह इलाका उत्तर प्रदेश के उभरते विकास केंद्र के रूप में सामने आ रहा है।
यमुना के सीईओ राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में कई अहम परियोजनाएं आगे बढ़ रही हैं। जून 2025 में जिम्मेदारी संभालने के बाद उन्होंने जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के काम को प्राथमिकता दी, जिसका संचालन 29 मार्च 2026 से शुरू हो चुका है।
जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport) को इस क्षेत्र के विकास का सबसे बड़ा आधार माना जा रहा है। इसके आसपास एरोट्रोपोलिस के रूप में आधुनिक शहर विकसित करने की योजना है, जिससे निवेश, व्यापार और रोजगार के अवसर तेजी से बढ़ेंगे। इसके अलावा यीडा क्षेत्र में फिल्म सिटी, डेटा सेंटर हब, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब, टॉय सिटी और फिनटेक पार्क जैसी कई बड़ी परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। सेक्टर-11 में AI और फाइनेंस हब के लिए जमीन भी चिन्हित की गई है। इन योजनाओं से बड़े पैमाने पर निवेश और रोजगार के नए अवसर बनने की उम्मीद है।
रजत जयंती के मौके पर इन परियोजनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाएं हो सकती हैं, जिससे यमुना क्षेत्र को प्रदेश के प्रमुख ग्रोथ इंजन के रूप में और मजबूती मिलने की संभावना है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।