पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला: बोले महिला आरक्षण से नफरत करती है कांग्रेस

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (19/04/2026): महिला आरक्षण के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कांग्रेस (Congress) पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस महिला आरक्षण (Women’s Reservation) के विषय से ही नफरत करती है और इसे लागू होने से रोकने के लिए लगातार षड्यंत्र करती रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब-जब महिला आरक्षण को लेकर प्रयास किए गए, हर बार कांग्रेस ने इसमें बाधा डालने का काम किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बार भी कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने महिला आरक्षण को रोकने के लिए अलग-अलग तरह के “झूठ” फैलाए और देश को गुमराह करने की कोशिश की।

Indian National Congress पर हमला जारी रखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कभी संख्या को लेकर तो कभी अन्य तरीकों से भ्रम फैलाया गया। उनके अनुसार, इस रुख से इन दलों का असली चेहरा देश की महिलाओं के सामने उजागर हो गया है।

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि उन्हें व्यक्तिगत तौर पर उम्मीद थी कि कांग्रेस अपनी पुरानी गलतियों को सुधारेगी, लेकिन पार्टी ने महिलाओं के पक्ष में खड़े होने का मौका गंवा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश के कई हिस्सों में अपना जनाधार खो चुकी है और अब क्षेत्रीय दलों के सहारे खुद को बनाए रखने की कोशिश कर रही है।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह भी कहा कि कांग्रेस न केवल खुद कमजोर हो रही है, बल्कि वह क्षेत्रीय दलों की ताकत बढ़ने के खिलाफ भी काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण से जुड़े संशोधन का विरोध करवाकर कांग्रेस ने क्षेत्रीय दलों के भविष्य को प्रभावित करने का प्रयास किया है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।