गौतमबुद्ध नगर में श्रम विभाग की सख्ती: 43 संविदाकारों को नोटिस, 10 के लाइसेंस रद्द
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (19/04/2026): जनपद में श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा और औद्योगिक शांति बनाए रखने के लिए श्रम विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। लगातार चलाए जा रहे निरीक्षण और प्रवर्तन अभियान के तहत विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई संविदाकारों पर शिकंजा कसा है।
अपर श्रमायुक्त गौतमबुद्ध नगर राकेश द्विवेदी के अनुसार, विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत संविदाकारों द्वारा श्रम कानूनों के उल्लंघन के मामले सामने आने पर कुल 43 नोटिस जारी किए गए हैं। इन नोटिसों में श्रम नियमों के पालन में पाई गई अनियमितताओं को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
इसके अलावा गंभीर उल्लंघनों के मामलों में 10 संविदाकारों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं। विभाग ने पूर्व में जारी नोटिसों के आधार पर इन मामलों की समीक्षा करते हुए कार्रवाई की है। साथ ही, इन संविदाकारों को काली सूची (ब्लैकलिस्ट) में डालने के लिए श्रमायुक्त, उत्तर प्रदेश को प्रस्ताव भेजा गया है। अपर श्रमायुक्त ने स्पष्ट किया कि जनपद की औद्योगिक इकाइयों में शांति और सुव्यवस्था बनाए रखना विभाग की प्राथमिकता है। इसके लिए श्रमिकों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
उन्होंने सभी औद्योगिक इकाइयों और संविदाकारों से अपील की कि वे श्रम कानूनों का पूरी तरह पालन करें। यदि किसी भी स्तर पर नियमों की अनदेखी पाई जाती है, तो संबंधित पक्ष के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई श्रम विभाग की उस मुहिम का हिस्सा है, जिसके तहत जनपद में पारदर्शी कार्य व्यवस्था और श्रमिकों के लिए सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।