ब्लिंकिट CEO अलबिंदर धिंडसा की किताब ‘Buildit’ लॉन्च, कंपनी के सफर का दिया विस्तृत ब्यौरा
टेन न्यूज नेटवर्क
National News (16/04/2026): ब्लिंकिट के CEO Albinder Dhindsa ने अपनी नई किताब ‘Buildit: Building Blinkit in an Evolving India’ लॉन्च कर दी है। इस किताब के लॉन्च की जानकारी Deepinder Goyal ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म LinkedIn के जरिए साझा की।
दीपिंदर गोयल ने पोस्ट में बताया कि यह किताब Blinkit की यात्रा को विस्तार से बताती है और स्टार्टअप को खड़ा करने, उसे आगे बढ़ाने और बदलते हालात में फिर से बनाने की प्रक्रिया को समझाती है।
‘Buildit’ एक नॉन-फिक्शन बिजनेस बुक है, जिसे HarperCollins India ने प्रकाशित किया है। यह किताब 15 अप्रैल 2026 को रिलीज हुई है और इसकी कीमत करीब ₹599 रखी गई है। फिलहाल यह हार्डकवर फॉर्मेट में उपलब्ध है और ऑनलाइन के साथ-साथ Blinkit प्लेटफॉर्म पर भी खरीदी जा सकती है।
किताब में धिंडसा ने साल 2014 में शुरू हुए Grofers से लेकर 2021 में Blinkit बनने तक के सफर को विस्तार से बताया है। इसके साथ ही 2022 में कंपनी के Zomato द्वारा अधिग्रहण और बाद में Eternal के तहत संचालन का भी जिक्र किया गया है।
‘Buildit’ में कंपनी के संचालन से जुड़े कई अहम पहलुओं को शामिल किया गया है, जिनमें सप्लाई चेन की चुनौतियां, तेजी से विस्तार के फैसले, इंफ्रास्ट्रक्चर की सीमाएं और 10 मिनट डिलीवरी मॉडल को अपनाने की प्रक्रिया शामिल है।
यह किताब Blinkit के शुरुआती प्रयोगों से लेकर देश के प्रमुख क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म बनने तक के पूरे सफर का विवरण पेश करती है। साथ ही, कुछ साइन की गई कॉपियां Blinkit पर उपलब्ध कराई गई हैं।
डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।