1 मई 2026 से गैस बुकिंग के नए नियम लागू, बुकिंग अंतराल और e-KYC के बदले नियम

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (16/02/2026): 1 मई 2026 से देशभर में घरेलू एलपीजी गैस उपभोक्ताओं के लिए नए नियम लागू होने जा रहे हैं। इन नियमों का सीधा असर गैस सिलेंडर की कीमत, बुकिंग प्रक्रिया और सब्सिडी से जुड़ी सुविधाओं पर पड़ेगा।

पहले नियम के तहत अब एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हर महीने की 1 तारीख को किया जाएगा। Indian Oil Corporation, Bharat Petroleum और Hindustan Petroleum ने यह व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। इसके अनुसार कंपनियां हर महीने कीमतों की समीक्षा करेंगी और उसी आधार पर सिलेंडर सस्ता या महंगा हो सकता है।

दूसरे नियम के अनुसार अब गैस सिलेंडर की बुकिंग के बीच न्यूनतम अंतराल 25 दिन कर दिया गया है। यानी एक बार सिलेंडर लेने के बाद उपभोक्ता अगला सिलेंडर 25 दिन बाद ही बुक कर सकेंगे। इससे पहले यह समय सीमा 15 दिन थी।

तीसरे नियम के तहत e-KYC को अनिवार्य कर दिया गया है। जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक e-KYC नहीं कराया है, उन्हें इसे जल्द पूरा करना होगा। e-KYC नहीं कराने की स्थिति में गैस सब्सिडी और कनेक्शन प्रभावित हो सकता है, जिससे सिलेंडर की आपूर्ति बाधित हो सकती है।

इन बदलावों के साथ गैस वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता और प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने का लक्ष्य रखा गया है।

डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।