दिल्ली के ITI होंगे हाई-टेक: पावर इलेक्ट्रॉनिक्स, EV और VR लैब को लेकर बड़ा अपडेट

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (16 अप्रैल 2026): दिल्ली सरकार राजधानी में कौशल विकास (Skill Development) को नई दिशा देने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने घोषणा की है कि दिल्ली के चार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI – Industrial Training Institutes) में अत्याधुनिक हाई-टेक लैब्स स्थापित की जाएंगी और मौजूदा सुविधाओं को आधुनिक बनाया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षित करना और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आईटीआई जहांगीरपुरी (ITI Jahangirpuri) में पावर इलेक्ट्रॉनिक्स लैब (Power Electronics Lab) स्थापित की जाएगी, जहां प्रशिक्षुओं को इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन (Industrial Automation), रिन्यूएबल एनर्जी (Renewable Energy) और स्मार्ट एनर्जी सिस्टम पर आधुनिक प्रशिक्षण मिलेगा। इस लैब में पीएलसी किट, वीएफडी ट्रेनर, मोटर कंट्रोल पैनल और सोलर पीवी ट्रेनिंग सिस्टम जैसे अत्याधुनिक उपकरण लगाए जाएंगे, जिससे लगभग 480 छात्रों को लाभ मिलेगा।

इसी क्रम में आईटीआई जेल रोड, हरि नगर (ITI Jail Road, Hari Nagar) में वेल्डर लैब का आधुनिकीकरण किया जाएगा। यहां एमआईजी/टीआईजी वेल्डिंग (MIG/TIG Welding), प्लाज्मा कटिंग (Plasma Cutting), वेल्डिंग सिमुलेटर (Welding Simulator) और मेटल फैब्रिकेशन वर्कस्टेशन जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे लगभग 200 प्रशिक्षुओं को आधुनिक औद्योगिक वेल्डिंग तकनीकों में दक्ष बनाया जाएगा।

आईटीआई अरब की सराय, निजामुद्दीन (ITI Arab Ki Sarai, Nizamuddin) में ऑटोमोटिव सेक्टर (Automotive Sector) की लैब्स को वर्चुअल रियलिटी (VR Simulation) तकनीक से अपग्रेड किया जाएगा। यहां प्रशिक्षुओं को ड्राइविंग, पेंटिंग और वेल्डिंग की ट्रेनिंग सुरक्षित और यथार्थपरक वातावरण में दी जाएगी। साथ ही एबीएस (ABS System) और एयरबैग सिस्टम जैसी आधुनिक वाहन तकनीकों पर भी विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस पहल से 208 छात्रों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

इसके अलावा एचजेबी आईटीआई मयूर विहार (HJB ITI Mayur Vihar) में इलेक्ट्रिक व्हीकल लैब (Electric Vehicle Lab) स्थापित की जाएगी। यहां बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (Battery Management System), ईवी चार्जिंग तकनीक और इलेक्ट्रिक मोटर से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस सुविधा से 184 प्रशिक्षुओं को भविष्य की ग्रीन मोबिलिटी (Green Mobility) तकनीकों में प्रशिक्षित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह पहल युवाओं को उद्योग आधारित कौशल (Industry-Oriented Skills) प्रदान करने की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि इन हाई-टेक लैब्स के माध्यम से प्रशिक्षु वास्तविक औद्योगिक माहौल का अनुभव प्राप्त करेंगे, जिससे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर तेजी से बढ़ेंगे।

दिल्ली सरकार की यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्किल इंडिया’ (Skill India) मिशन को मजबूत करने के साथ-साथ राजधानी के युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।