CBSE 10th Board 2026: DWPS का शानदार 100% परिणाम

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (15/04/2026): Delhi World Public School, KP-III ने सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 में शत-प्रतिशत (100%) परिणाम दर्ज कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया।

इस वर्ष के प्रमुख टॉपर्स इस प्रकार रहे:-
सौम्या मुखर्जी – 96%
गौरी गोस्वामी – 90.6%
भारती सिंह – 88%

Saumya Mukherjee

विद्यालय प्रबंधन एवं प्राचार्य ने सभी सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह परिणाम विद्यालय की मजबूत शैक्षणिक प्रणाली, शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है।

यह सफलता Greater Noida में शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय की उत्कृष्टता और निरंतर प्रगति को दर्शाती है।।


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।