धनबाद में सनसनीखेज मामला: भाई ने बहन का शव 5 दिन घर में रखा, फिर बाथरूम में जलाया

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (14/04/2026): झारखंड (Jharkhand) के धनबाद जिले से (Dhanbad District) एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। गोविंदपुर थाना क्षेत्र स्थित वास्तु विहार कॉलोनी में एक महिला की मौत के बाद उसका शव करीब पांच दिनों तक घर में ही पड़ा रहा। बाद में उसके भाई ने शव का अंतिम संस्कार घर के बाथरूम में ही कर दिया।

मामले का खुलासा तब हुआ जब घर से तेज बदबू और जलने की दुर्गंध आने लगी। आसपास के लोगों को परेशानी होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बाथरूम से जली हुई लाश बरामद की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह घर सीआईएमएफआर के रिटायर्ड वैज्ञानिक (Retired Scientist, CIMFR) संगीत कुमार का था, जिनका निधन वर्ष 2023 में हो चुका है। उनकी तलाकशुदा बेटी लिपिका यहां अकेले रहती थी और लंबे समय से अवसाद में बताई जा रही थी। धीरे-धीरे परिवार के सदस्य भी सामाजिक रूप से अलग-थलग हो गए थे।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला की मौत 8 अप्रैल को हुई थी। उसके बड़े भाई प्रणव ने बताया कि बहन की तबीयत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई थी। उसने यह भी कहा कि शव में कीड़े पड़ जाने के कारण उसने तकिया, रजाई और कंबल की मदद से बाथरूम में ही अंतिम संस्कार कर दिया।

वहीं, छोटे भाई प्रबुद्ध राजवर्धन का कहना है कि उसे बहन की मौत की जानकारी दी गई थी और वह अंतिम संस्कार की तैयारी के साथ घर पहुंचा था। लेकिन वहां पहुंचने पर बड़े भाई ने बताया कि अंतिम संस्कार पहले ही किया जा चुका है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।