गौतमबुद्ध नगर में प्रशासन अलर्ट: उपद्रवियों पर कड़ी नजर, चप्पे – चप्पे पर पुलिस की तैनाती

टेन न्यूज नेटवर्क

Gautam Buddha Nagar News (15/04/2026): जनपद गौतमबुद्ध नगर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और औद्योगिक गतिविधियों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। आज बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों में अधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी, संवाद और जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।

एडीएम फाइनेंस एंड रेवेन्यू (ADM FR) ने सेक्टर-84 स्थित नयागांव इलाबास की लेबर कॉलोनी में फुट मार्च कर हालात का जायजा लिया और श्रमिकों से शांति बनाए रखने की अपील की।

वहीं, एडीएम लैंड एक्विजिशन (ADM LA) ने सेक्टर-63 में श्रमिकों को सरकार द्वारा जारी निर्देशों की जानकारी देते हुए शांतिपूर्ण ढंग से कार्य शुरू कराया।

Sec 83. Normal situation

 

एडीएम प्रशासन ने सेक्टर-81 और डिक्सन इंडस्ट्री में पहुंचकर शांति व्यवस्था बहाल कराई और हालात को सामान्य करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

डिप्टी कलेक्टर वेद प्रकाश ने श्रमिकों के हित में सरकार द्वारा बनाए गए कानूनों की जानकारी दी और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

मीनू क्रिएशन सेक्टर 63 एवं सेक्टर 65 पर नए वेज रेट की फ्लेक्सी लगवा दी गई है ।

 

एसडीएम दादरी ने सेक्टर-84 में श्रमिकों से संवाद कर उन्हें शांतिपूर्वक कार्य शुरू करने की अपील की। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रशासन उनकी सुरक्षा, सेवा और हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। साथ ही संबंधित कंपनियों को निर्देश दिए गए कि सरकार के सभी आदेश और दिशा-निर्देश कंपनी परिसर के बाहर स्पष्ट रूप से चस्पा किए जाएं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और किसी भी तरह की अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।