Uttar Pradesh News (14/04/2026): उत्तर प्रदेश के नोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन और हिंसा को लेकर DGP राजीव कृष्ण ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश में सभी जगह स्थिति पूरी तरह सामान्य है और हालात नियंत्रण में हैं।
DGP ने कहा कि नोएडा समेत सभी प्रभावित क्षेत्रों में वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संवाद बनाए हुए हैं। साथ ही, सोशल मीडिया, मीडिया और यूपी-112 के माध्यम से मिलने वाले सभी इनपुट्स पर नजर रखी जा रही है।
उन्होंने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री द्वारा गठित हाई पावर्ड कमेटी ने मौके पर पहुंचकर सभी पक्षों से विस्तृत बातचीत की। कमेटी ने रात में ही अपने फैसलों की घोषणा कर दी थी, जिसे आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए सार्वजनिक किया गया।
DGP राजीव कृष्ण ने कहा कि शासन और मुख्यमंत्री की ओर से श्रमिकों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए उनके वेतन को लेकर तत्काल निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि जांच के दौरान कुछ ऐसे लोग और समूह सामने आए हैं, जिन्होंने माहौल को भड़काने का प्रयास किया। पुलिस के पास उनके खिलाफ इलेक्ट्रॉनिक और CCTV साक्ष्य मौजूद हैं, जिनके आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
अंत में DGP ने श्रमिकों से अपील की कि वे शांति बनाए रखें और किसी भी भड़काऊ तत्वों के बहकावे में न आएं, क्योंकि ऐसे लोगों के हित श्रमिकों से अलग हो सकते हैं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।