नोएडा पुलिस का बड़ा एक्शन: 25 लाख के 108 गुमशुदा मोबाइल बरामद, मालिकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Noida News (19 October 2026): गौतमबुद्धनगर पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान 6.0 और मिशन सहयोग के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 108 गुमशुदा स्मार्टफोन बरामद किए हैं। विभिन्न कंपनियों के इन मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है। सोमवार को पुलिस ने सभी बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए।
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में, डीसीपी नोएडा साद मिया खान के पर्यवेक्षण और एडीसीपी नोएडा अभय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। सर्विलांस सेल नोएडा, थाना सेक्टर-58 और नोएडा जोन के अन्य थानों की टीमों ने सर्विलांस तकनीक और CEIR पोर्टल की मदद से इन मोबाइल फोन का पता लगाकर उन्हें बरामद किया।
पुलिस के अनुसार, अधिकांश मोबाइल फोन भीड़भाड़ वाले स्थानों, साप्ताहिक बाजारों, दोपहिया वाहन चलाते समय या सुबह-शाम टहलने के दौरान गिर गए थे। वहीं, कई मोबाइल ऑटो, टैक्सी, बस, मेट्रो और ई-रिक्शा से यात्रा करते समय छूट गए थे। इन मोबाइल फोन के गुम होने की शिकायत नोएडा जोन के विभिन्न थानों में दर्ज कराई गई थी।

सर्विलांस सेल ने तकनीकी विश्लेषण और CEIR पोर्टल की सहायता से गुमशुदा मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद किया। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। सभी लाभार्थियों ने गौतमबुद्धनगर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।