केरल के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने नोएडा पहुंचकर सत्यवती मिश्र को दी श्रद्धांजलि

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (19/10/2026): भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती मिश्र के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए सोमवार, 19 अक्टूबर को केरल के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर नोएडा पहुंचे। उन्होंने कलराज मिश्र के आवास पर पहुंचकर दिवंगत सत्यवती मिश्र को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस दौरान ओम प्रकाश माथुर ने कलराज मिश्र और उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें इस कठिन समय में सांत्वना दी। उन्होंने दिवंगत सत्यवती मिश्र के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।

सत्यवती मिश्र के निधन के बाद राजनीतिक जगत की कई प्रमुख हस्तियां कलराज मिश्र के आवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त कर रही हैं। उनके निधन से परिवार, परिचितों और शुभचिंतकों के बीच शोक का माहौल है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, जिला महामंत्री अमित त्यागी, मनोज चौधरी, पद्मेश द्विवेदी, भूपेश चौधरी और खुर्रम रिजवी सहित भाजपा के कई नेता एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।