अपनी मांग पर अड़े श्रमिकों ने फिर की पथराव की कोशिश- चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (14 अप्रैल 2026): नोएडा में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर चल रहा श्रमिक आंदोलन (Workers Protest) लगातार तेज होता जा रहा है। मंगलवार सुबह से ही जिले में भारी पुलिस बल (Heavy Police Deployment) तैनात कर दिया गया है और औद्योगिक क्षेत्रों में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस प्रशासन ने कर्मचारियों को एक स्थान पर इकट्ठा होने से रोकने के लिए कई स्थानों पर उन्हें कंपनी पहुंचने से पहले ही वापस भेज दिया।

सूत्रों के अनुसार, कई कंपनियों के बाहर पुलिस की टीमें तैनात की गई हैं और पूरे एनसीआर (NCR) में हाई अलर्ट (High Alert) जारी किया गया है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

वहीं नोएडा फेस-2 स्थित लक्सर कंपनी (Luxor Company) के बाहर सुबह से ही बड़ी संख्या में कर्मचारी एकजुट होकर प्रदर्शन करते नजर आए। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया कि उनकी मांगों पर विचार किया जा रहा है, लेकिन कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े रहे।

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि 12 घंटे की ड्यूटी (12 Hour Shift) और करीब 11 हजार रुपये वेतन में परिवार चलाना मुश्किल है। उन्होंने मांग की है कि न्यूनतम वेतन (Minimum Salary) बढ़ाकर 20 हजार रुपये किया जाए, ताकि बढ़ती महंगाई के बीच सम्मानजनक जीवन जी सकें।

इसी बीच सेक्टर-121 स्थित क्लियो काउंटी (Cleo County) क्षेत्र में कुछ स्थानों पर पथराव (Stone Pelting) की घटना भी सामने आई, जिससे कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई। हालांकि पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया और हालात सामान्य कर दिए।

प्रशासन का कहना है कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है और श्रमिकों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। वहीं कर्मचारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।