Noida Sector – 63 में हंगामा, IT कंपनी में तोड़फोड़ और बदसलूकी

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (14/04/2026): नोएडा के सेक्टर-63 स्थित एक IT कंपनी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ उपद्रवियों ने कंपनी परिसर में घुसकर जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की। इस पूरी घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें उपद्रवी भीड़ को कंपनी के अंदर उत्पात मचाते हुए साफ देखा जा सकता है।

उपद्रवियों ने कंपनी के अंदर मौजूद कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों के साथ अभद्रता की। अचानक हुई इस घटना से ऑफिस में मौजूद कर्मचारी घबरा गए। खासकर महिला कर्मचारियों में डर का माहौल बन गया, जिन्होंने किसी तरह खुद को सुरक्षित रखने की कोशिश की।

घटना के दौरान कंपनी के अंदर अफरा-तफरी का माहौल रहा। उपद्रवियों की हरकतों से दफ्तर का कामकाज भी प्रभावित हुआ। घटना के बाद कंपनी का स्टाफ दहशत में है और सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।

फिलहाल, सामने आए CCTV फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।