भारत विकास परिषद स्वर्णिम नोएडा का अधिष्ठापन समारोह संपन्न

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (13/04/2026): नोएडा के सेक्टर-12 स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में 12 अप्रैल को भारत विकास परिषद स्वर्णिम नोएडा शाखा का अधिष्ठापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर वर्ष 2026-27 के लिए चयनित नई कार्यकारिणी ने औपचारिक रूप से अपने पदों की शपथ लेकर दायित्व ग्रहण किया। कार्यक्रम में सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक क्षेत्रों से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अधिष्ठापन समारोह के दौरान सर्वसम्मति से चुनी गई नई कार्यकारिणी में प्रमोद शर्मा को अध्यक्ष, महेंद्र कुमार शाह को सचिव और राजेश खंडेलवाल को कोषाध्यक्ष के रूप में दायित्व सौंपा गया। इसके साथ ही अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने पदों की शपथ लेकर संगठन के प्रति समर्पण व्यक्त किया।

कार्यक्रम में नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत प्रतिभाओं से समृद्ध देश है और विश्व आज नई प्रतिभाओं की खोज के लिए भारत की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहा है। उन्होंने कहा कि सामाजिक संगठनों की भूमिका समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और युवाओं को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण होती है।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय संयोजक महेश बाबू गुप्ता ने परिषद की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्था लंबे समय से समाज सेवा, शिक्षा और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रही है। उन्होंने कहा कि परिषद का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ते हुए राष्ट्र निर्माण में सहयोग करना है।

समारोह में आध्यात्मिक मार्गदर्शक अतुल कृष्ण भारद्वाज ने अपने आशीर्वचन में युवाओं के संस्कार और चरित्र निर्माण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज के भविष्य को सशक्त बनाने के लिए युवाओं को नैतिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है।

इस कार्यक्रम में परिषद के राष्ट्रीय पदाधिकारी राजीव अजमानी अधिष्ठापन अधिकारी के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने नई कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह के दौरान समाज के 12 प्रतिष्ठित परिवारों ने भारत विकास परिषद की सदस्यता ग्रहण की, जिससे संगठन की गतिविधियों को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई।

कार्यक्रम में परिषद से जुड़े कई प्रमुख सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें सुमन गुप्ता, नैवेद्य शर्मा, अजय अग्रवाल, ओमप्रकाश बंसल, डॉ. एम.के. अग्रवाल, मुकुल बाजपेयी, तुलसीदास, संजय जिंदल, अंशु अग्रवाल और रामचंद्र बजाज सहित नोएडा की विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल रहे। समारोह का समापन संगठन के उद्देश्यों और सामाजिक सेवा के प्रति प्रतिबद्धता के साथ किया गया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।