Aarya Fashions की संस्थापक डॉ खुशबू सिंह ने महिलाओं की भागीदारी एवं ज्वैलरी प्रशिक्षण पर दिया जोर
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (12/04/2026): आर्या फैशन्स द्वारा हापुड़ जिले के सललाई गांव में आयोजित “महिला प्रशिक्षण शिविर” में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. आर. के. भारती, निदेशक MSME-DI, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय; और मनीषा अत्री, जिला रोजगार अधिकारी, गौतमबुद्ध नगर; उपस्थित रहीं, वहीं कार्यक्रम की अगुवाई आर्या फैशन्स की संस्थापक एवं IBA की उपाध्यक्ष डॉ. खुशबू सिंह ने की। इस शिविर का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना रहा, जिसके तहत हस्त निर्मित ज्वैलरी बनाने का प्रशिक्षण, व्यवहारिक प्रशिक्षण सत्र, विशेष मार्गदर्शन और प्रेरणादायी व्याख्यान आयोजित किए गए। शिविर में स्थानीय महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. खुशबू सिंह ने वर्षों से जुड़ी महिलाओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि घरेलू जिम्मेदारियों और काम के बीच समय निकालकर एकत्र होना आसान नहीं होता, इसके बावजूद बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति दर्ज हुई। उन्होंने ग्रामीण और शहरी वातावरण के अंतर का भी उल्लेख किया।
डॉ. खुशबू सिंह ने बताया कि MSME के अंतर्गत छोटे और मध्यम उद्योगों का संचालन होता है, जिनमें विभिन्न प्रकार की इंडस्ट्री शामिल हैं। वहीं सेवायोजन विभाग द्वारा छोटे कारीगरों से लेकर बड़े उद्योगों तक रोजगार से संबंधित कार्यों की देखरेख की जाती है।
डॉ. खुशबू सिंह ने कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी का उल्लेख करते हुए कहा कि कम समय में बड़ी संख्या में लोगों का एकत्र होना आर्या फैशन्स से जुड़ी महिलाओं की एकजुटता को दर्शाता है।
उन्होंने बताया कि आर्या फ़ैशन्स के तहत ज्वेलरी निर्माण का कार्य किया जाता है, जिसमें पहले डिजाइन तैयार कर विदेशी खरीदारों को दिखाया जाता है। पसंद आने पर 2000, 5000 या 10,000 पीस तक के ऑर्डर प्राप्त होते हैं, जिनका निर्माण स्थानीय स्तर पर किया जाता है। इस प्रक्रिया में बड़ी संख्या में महिलाएं उत्पादन कार्य से जुड़ी हुई हैं।
डॉ. खुशबू सिंह ने कहा कि आर्या फ़ैशन्स की ओर से प्रतिनिधियों के माध्यम से काम का समन्वय किया जाता है। दिल्ली स्थित मुख्य इकाई से जुड़े प्रतिनिधि आलम, परवेज अहमद, वाहिद और काजी सहित अन्य लोग निर्माण से संबंधित जानकारी और सामग्री महिलाओं तक पहुंचाते हैं तथा डिजाइन और गुणवत्ता से जुड़े निर्देश भी साझा करते हैं।
कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि जो महिलाएं अभी इस कार्य से नहीं जुड़ी हैं, उन्हें प्रशिक्षण देकर जोड़ा जाएगा। साथ ही स्थानीय स्तर पर स्थित कारखानों में समय-समय पर प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जहां महिलाएं ज्वेलरी निर्माण की प्रक्रिया, गुणवत्ता और तकनीकी पहलुओं को समझ सकेंगी।
Aarya Fashions Giving Wings to the Dreams of Rural Women | Fashion Jewellery | Photo Highlights
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।