35 साल बाद हत्यारा गिरफ्तार: त्रिलोकपुरी मर्डर केस में फरार आरोपी लुधियाना से दबोचा
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (11 अप्रैल 2026): दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। 35 साल पुराने सनसनीखेज त्रिलोकपुरी मर्डर केस में फरार आरोपी को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी वर्ष 1991 में हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद से लगातार फरार चल रहा था और अलग-अलग राज्यों में पहचान छुपाकर रह रहा था।
दिल्ली पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आदित्य गौतम ने बताया कि यह मामला 2 अगस्त 1991 का है, जब त्रिलोकपुरी इलाके में एक महिला और उसके बेटे पर चाकुओं से हमला किया गया था। इस हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान बेटे ने आरोपी की पहचान की, जो उनके घर में किराए पर रहता था।
पुलिस के अनुसार आरोपी छबि लाल वर्मा ने लूट के इरादे से इस वारदात को अंजाम दिया था। उसे शक था कि घर में काफी पैसा मौजूद है। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया और पुलिस की पकड़ से बचता रहा।
जांच में सामने आया कि वारदात के समय आरोपी की उम्र लगभग 27 वर्ष थी, जो अब 62 वर्ष हो चुकी है। आरोपी पिछले 35 वर्षों से नागपुर, मुंबई, गोवा और लुधियाना सहित कई शहरों में अलग-अलग काम करता रहा। वह इतना शातिर था कि अपने गांव में भी चोरी-छिपे जाता था और परिवार से सीधे संपर्क करने की बजाय गांव के लोगों के जरिए पत्नी तक संदेश भेजता था। पुलिस से बचने के लिए वह अपनी बेटियों की शादी में भी शामिल नहीं हुआ।
क्राइम ब्रांच की लगातार निगरानी और तकनीकी जांच (Technical Surveillance) के बाद पुलिस ने आरोपी की लोकेशन ट्रैक की और अंततः उसे लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया। 35 साल बाद आरोपी की गिरफ्तारी को दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है, जिसने एक पुराने और सनसनीखेज हत्या मामले की गुत्थी सुलझा दी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।