6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, पड़ोस का नाबालिग हिरासत में

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (11/04/2026): नोएडा के सेक्टर-113 थाना क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने 16 वर्षीय किशोर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच जारी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बच्ची के माता-पिता मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनका घर गांव में स्थित है और आरोपी किशोर भी उसी गांव में रहता है। बताया जा रहा है कि आरोपी का घर पीड़ित परिवार के घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर है।

घटना बुधवार की बताई जा रही है। उस दिन बच्ची के माता-पिता रोज़ की तरह काम पर गए हुए थे। इस दौरान बच्ची घर के पास गली में खेल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला किशोर वहां पहुंचा और बच्ची को खाने-पीने की चीज दिलाने का लालच देकर अपने घर ले गया। परिजनों के अनुसार आरोपी ने बच्ची को घर के अंदर ले जाकर उसका मुंह दबा दिया और उसके साथ जबरदस्ती की। घटना के कुछ समय बाद करीब तीन बजे बच्ची रोती हुई अपने घर लौटी। बच्ची की हालत और कपड़ों की स्थिति देखकर परिजनों को कुछ गलत होने का अंदेशा हुआ।

मां ने जब बच्ची से पूछताछ की तो उसने रोते हुए पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर तुरंत थाना सेक्टर-113 पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर आरोपी किशोर के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

इस मामले में एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि, शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। यह घटना एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा और आसपास के वातावरण पर नजर रखने की आवश्यकता को रेखांकित करती है। स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद भारी आक्रोश व्याप्त है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।