गौर सिटी मॉल में अक्षय कुमार का जलवा: ‘भूत बंगला’ प्रमोशन में उमड़ी भारी भीड़
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (11/04/2026): आगामी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ के प्रमोशन के सिलसिले में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौर सिटी मॉल (Gaur City Mall) पहुंचे। इस दौरान मॉल परिसर में हजारों प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि अभिनेता निर्धारित समय से करीब दो घंटे देरी से पहुंचे, जिसके कारण कई फैंस को लंबा इंतजार करना पड़ा।
आयोजन के मुताबिक अक्षय कुमार को शाम करीब छह बजे पहुंचना था, लेकिन वे रात करीब आठ बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। देर होने के कारण कई प्रशंसक उनसे मिले बिना ही वापस लौट गए, जबकि बड़ी संख्या में लोग शाम पांच बजे से ही मॉल परिसर में उनके आने का इंतजार कर रहे थे।
लंबे इंतजार के बाद जैसे ही अक्षय कुमार मंच पर पहुंचे, वहां मौजूद प्रशंसकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। अभिनेता ने अपने खास अंदाज में फैंस का अभिवादन किया और फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) के एक गाने पर डांस भी किया। इस दौरान उन्होंने दर्शकों से सिनेमाघरों में फिल्म देखने की अपील की। प्रमोशनल इवेंट में फिल्म की अन्य स्टार कास्ट भी मौजूद रही। अभिनेता राजपाल यादव (Rajpal Yadav) और अभिनेत्री वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi) ने भी मंच पर आकर प्रशंसकों का मनोरंजन किया और फिल्म से जुड़े अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम के दौरान एक भावुक पल भी देखने को मिला। अक्षय कुमार को सामने देखकर एक महिला प्रशंसक अपने आंसू नहीं रोक पाई और फूट-फूटकर रोने लगी। अभिनेता ने तुरंत उसे संभालते हुए गले लगाया और शांत कराया। अक्षय कुमार ने मुस्कुराते हुए फैन से कहा, “रोना नहीं है,” और फिर मजाकिया अंदाज में पूछा, “क्या मेरे साथ डांस करोगी?” महिला ने हामी भरी तो अभिनेता ने उसके साथ मंच पर डांस किया। अपने पसंदीदा स्टार के साथ डांस करने के बाद महिला की खुशी देखते ही बन रही थी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म का निर्देशन प्रसिद्ध फिल्ममेकर प्रियदर्शन (Priyadarshan) ने किया है। इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म में वामिक गब्बी (Wamiqa Gabbi), राजपाल यादव (Rajpal Yadav), तब्बू (Tabu) और मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।प्रमोशन के दौरान उमड़ी भारी भीड़ और प्रशंसकों के उत्साह को देखकर साफ है कि दर्शकों में इस फिल्म को लेकर खासा उत्साह बना हुआ है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।