बेटियों की शादी में गैस संकट पर डीएम का एक्शन, मिलेंगे 20 कमर्शियल सिलेंडर
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (11/04/2026): जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता का उदाहरण पेश करते हुए गौतमबुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम (DM Medha Roopam) ने एक परिवार की बड़ी समस्या का त्वरित समाधान कराया। बेटियों की शादी के लिए कमर्शियल गैस सिलेंडरों (Commercial Gas Cylinders) की व्यवस्था न होने से परेशान एक पिता की गुहार पर डीएम ने तुरंत संज्ञान लिया और महज 24 घंटे के भीतर 20 कमर्शियल गैस सिलेंडरों की उपलब्धता सुनिश्चित करा दी।
जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के खानपुर गांव निवासी अनिल भाटी की बेटियों का विवाह आगामी 27 अप्रैल को होना तय है। शादी के आयोजन के लिए उन्हें बड़ी मात्रा में खाना बनवाना था, जिसके लिए करीब 20 कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आवश्यकता थी। लेकिन लगातार प्रयासों के बावजूद उन्हें स्थानीय गैस एजेंसियों से सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे थे, जिससे शादी की तैयारियों में बाधा उत्पन्न हो रही थी।
समस्या से परेशान होकर अनिल भाटी ने जिलाधिकारी मेधा रूपम कार्यालय पहुंचकर अपनी परेशानी बताई और लिखित आवेदन देकर सहायता की मांग की। उन्होंने डीएम से अनुरोध किया कि विवाह समारोह के सफल आयोजन के लिए उन्हें समय पर गैस सिलेंडरों की व्यवस्था कराई जाए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी मेधा रूपम ने संबंधित अधिकारियों और गैस एजेंसियों को तुरंत आवश्यक निर्देश दिए। प्रशासन की सक्रियता का परिणाम यह रहा कि अगले ही दिन, अनिल भाटी को गैस एजेंसी के माध्यम से 20 कमर्शियल गैस सिलेंडर उपलब्ध करा दिए गए।
समय पर समस्या का समाधान होने से अनिल भाटी और उनके परिवार ने राहत की सांस ली। उन्होंने जिलाधिकारी मेधा रूपम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन की तत्परता से अब शादी के आयोजन में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं रहेगी और कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हो सकेगा। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई ने एक परिवार की चिंता को दूर कर दिया और शादी की तैयारियों को नई गति मिल गई।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।