ग्रेटर नोएडा (4 दिसंबर 2024): ग्रेटर नोएडा के दादरी स्थित चक्रसेनपुर गांव में एक दुखद सड़क हादसा हुआ है। यहां एक अज्ञात वाहन के चालक ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब गौरव नामक युवक अपनी बाइक से ग्रेटर नोएडा स्थित निजी कंपनी से घर लौट रहा था।
पुलिस के अनुसार, गौरव सैंथली गांव का निवासी था और ग्रेटर नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करता था। वह अपनी बाइक से घर लौट रहा था, तभी गांव चक्रसेनपुर के मोड़ पर अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक गौरव के परिवार में कोहराम मच गया। परिवार और दोस्तों का कहना है कि गौरव एक जिम्मेदार और मेहनती युवक था।सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है और आरोपी वाहन चालक की तलाश करने में जुटी है।।
टिप्पणियाँ बंद हैं।