सिटी हार्ट अकादमी स्कूल में राष्ट्रीय ओरल हेल्थ दिवस पर दंत शिविर आयोजित

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (10/04/2026): दादरी कटहरा रोड स्थित सिटी हार्ट अकादमी स्कूल में राष्ट्रीय ओरल हेल्थ दिवस के अवसर पर एक विशेष दंत शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य बच्चों में दांतों की स्वच्छता और मौखिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम सरकार द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया।

स्कूल की प्रधानाचार्या रुचि भाटी ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर 20 मार्च से 20 अप्रैल तक ओरल हेल्थ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत विभिन्न स्कूलों और संस्थानों में बच्चों को दांतों की देखभाल के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में सिटी हार्ट अकादमी स्कूल में भी राष्ट्रीय ओरल हेल्थ दिवस मनाते हुए दंत परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में दंत विशेषज्ञों की टीम ने बच्चों के दांतों की जांच की और उन्हें दांतों से जुड़ी बीमारियों, उनके कारणों और बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर डॉक्टर बिंदु चतुर्वेदी, डॉक्टर आलोक कुमार और आईटीएस से आए डॉक्टर राहुल जोशी ने बच्चों का दंत परीक्षण किया।

डॉक्टरों ने बच्चों को सही तरीके से ब्रश करने, नियमित रूप से दांतों की सफाई रखने और मीठे खाद्य पदार्थों के अत्यधिक सेवन से बचने की सलाह दी। जिन बच्चों में दांतों से संबंधित गंभीर समस्याएं पाई गईं, उन्हें आगे के उपचार के लिए दादरी स्थित सरकारी अस्पताल में निशुल्क इलाज कराने की सलाह दी गई। इस शिविर के दौरान लगभग 250 बच्चों के दांतों की सघन जांच की गई। छात्रों ने भी उत्साह के साथ इस स्वास्थ्य शिविर में भाग लिया और विशेषज्ञों से मौखिक स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम के अंत में स्कूल के डायरेक्टर संदीप भाटी ने सरकारी अस्पताल दादरी के अधीक्षक डॉ. रविंद्र कुमार, फार्मेसिस्ट कपिल चौधरी तथा डॉक्टरों की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी डॉक्टरों को पुष्पगुच्छ और पटका पहनाकर सम्मानित भी किया तथा समाज के हित में किए जा रहे इस सराहनीय कार्य के लिए उनकी प्रशंसा की।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।