निजी विश्वविद्यालयों को मंजूरी देना सरकार की सफलता नहीं बड़ी विफलता: डॉ कुलदीप मलिक
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (10/04/2026): शिक्षक नेता एवं शिक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के संस्थापक डॉक्टर कुलदीप मलिक ने ग्रेटर नोएडा के सेक्टर टेकजोन 4 में मेट्रो विश्वविद्यालय की स्थापना को कैबिनेट द्वारा मंजूरी दिए जाने को सरकार की विफलता करार दिया है न की सफलता।
इस संबंध में डॉक्टर मलिक ने एक सीनियर जर्नलिस्ट को दिए गए साक्षात्कार में बताया कि किसी भी देश या राज्य की चुनी गई सरकार के मुख्य कार्यों में शिक्षा, चिकित्सा, सुरक्षा एवं न्याय शामिल है और अगर सरकार निजी क्षेत्र के विश्वविद्यालय को खोलने के मंजूरी देकर इस पर जनता के वावाही लूटना चाहती है तो यह सरकार की बड़ी विफलता एवं जनता के साथ बड़ा धोखा है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी सरकार का कार्य नई सरकारी संस्थाओं को खोलने एवं पूर्व में स्थापित की गई सरकारी संस्थाओं को मेंटेन करने का होना चाहिए लेकिन आज के समय में ना तो सरकार कोई नया संस्थान खोल रही है और न ही पूर्व में खोले गए संस्थाओं को मेंटेन करने में सफल हो रही है।
ग्रेटर नोएडा में स्थापित किए गए गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि जिस विश्वविद्यालय के खुद मुख्यमंत्री चांसलर हो वह विश्वविद्यालय आज अपनी बदहाली का रोना रो रहा है जबकि सरकार उसी के नजदीक निजी विश्वविद्यालय खोलने की मंजूरी देकर अपनी पीठ थपथपाने का कार्य कर रही है जो अपने आप में बहुत ही सोचनीय विषय है।
उन्होंने सरकार का ध्यान सरकारी शैक्षिक संस्थानों की तरफ आकर्षित करते हुए बताया कि आज प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक के सभी सरकारी शैक्षणिक संस्थाओं के हालात दिन प्रतिदिन खराब होते चले जा रहे हैं। ज्यादातर संस्थान शिक्षकों एवं दूसरे स्टाफ कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे है जिस पर सरकार को जल्द से जल्द संज्ञान लेना चाहिए।
डॉक्टर मलिक ने सरकार से प्राइवेट शैक्षणिक संस्थानों में कार्य करने वाले शिक्षकों एवं कर्मचारी के आर्थिक, सामाजिक और मानसिक हालातो पर भी ध्यान देने का आग्रह किया। साथ ही साथ डॉक्टर मलिक ने शिक्षा क्षेत्र में काम करने वाले शिक्षकों कर्मचारियों एवं समाज के बुद्धिजीवी लोगों से एकजुट होकर सरकार के ऐसे फैसलों का विरोध करने का आग्रह भी किया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।