पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले भाजपा का संकल्प पत्र चर्चा में, रेखा गुप्ता ने बताया ‘विकास का रोडमैप’

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (10 April 2026): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पश्चिम बंगाल के लिए जारी भाजपा के संकल्प पत्र को राज्य के पुनर्निर्माण का व्यापक रोडमैप बताया है। उन्होंने कहा कि यह दस्तावेज केवल एक चुनावी घोषणा पत्र नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग किसान, महिला, युवा और व्यापारी की आकांक्षाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया विज़न डॉक्यूमेंट है। उनके मुताबिक, यह संकल्प पत्र जन-जन की उम्मीदों को पूरा करने की मजबूत आधारशिला बनेगा।

रेखा गुप्ता ने कहा कि यह संकल्प पत्र केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा जारी किया गया है, जिसमें राज्य के समग्र विकास की दिशा तय की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा ममता बनर्जी सरकार के कार्यकाल में कुशासन, भ्रष्टाचार और घुसपैठ जैसी समस्याएं बढ़ी हैं। भाजपा इन सभी मुद्दों को खत्म कर विकास के नए युग की शुरुआत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि ‘मोदी की गारंटी’ के तहत राज्य में सुशासन और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार की कई योजनाएं राजनीतिक कारणों से पश्चिम बंगाल में पूरी तरह लागू नहीं हो पाई हैं, लेकिन भाजपा की सरकार बनने पर इन्हें प्रभावी तरीके से लागू किया जाएगा।

संकल्प पत्र में कई बड़े वादे किए गए हैं, जिनमें सरकारी कर्मचारियों के लिए 7वें वेतन आयोग का लाभ और महंगाई भत्ता (DA), युवाओं के लिए पांच वर्षों में 1 करोड़ रोजगार और स्वरोजगार के अवसर, तथा बेरोजगार युवाओं को ₹3,000 मासिक सहायता शामिल है। महिलाओं के लिए भी ₹3,000 की मासिक सहायता और ‘दुर्गा सुरक्षा स्क्वाड’ जैसी योजनाएं प्रस्तावित की गई हैं, जो उनकी सुरक्षा और सशक्तिकरण पर केंद्रित हैं।

रेखा गुप्ता ने कहा कि भाजपा सीमा सुरक्षा को मजबूत कर घुसपैठ पर रोक लगाएगी, किसानों के विकास को प्राथमिकता देगी और शैक्षणिक संस्थानों का कायाकल्प करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि पश्चिम बंगाल की जनता अब बदलाव के लिए तैयार है और भाजपा को चुनकर एक सुरक्षित, समृद्ध और विकसित राज्य के निर्माण में भागीदार बनेगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।