जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह के प्रयास सफल, पर्यटन मंत्री ने मंदिरों के जीर्णोद्धार को दी मंजूरी

टेन न्यूज नेटवर्क

Jewar News (09/04/2026): जेवर विधानसभा क्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को संजोने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह (Jewar MLA Dhirendra Singh) ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह (Tourism Minister Jaiveer Singh) से मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने कासना स्थित प्राचीन सती मंदिर और दनकौर स्थित खेड़ा दैवत मंदिर के कायाकल्प और सौंदर्याकरण के लिए आवश्यक धनराशि जारी करने का अनुरोध किया, जिस पर मंत्री ने सहमति प्रदान की।

बता दें कि 12 मार्च 2026 को जेवर क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण के अवसर पर पर्यटन मंत्री ने इन दोनों मंदिरों के सौंदर्याकरण की सार्वजनिक घोषणा की थी। आज की मुलाकात उसी घोषणा को धरातल पर उतारने और वित्तीय स्वीकृति प्राप्त करने का महत्वपूर्ण कदम है।

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, “उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के पुनरुद्धार के लिए संकल्पबद्ध है। कासना और दनकौर के ये मंदिर जनमानस की अटूट आस्था के केंद्र हैं। विधायक धीरेंद्र सिंह जी के प्रस्ताव पर संज्ञान लेते हुए, हमने इन स्थलों को पर्यटन मानचित्र पर उभारने और इनके सौंदर्याकरण हेतु शीघ्र धनराशि निर्गत करने के निर्देश दिए हैं।

सहमति प्राप्त होने के बाद विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा, “कासना का सती मंदिर और दनकौर का खेड़ा दैवत मंदिर हमारी सांस्कृतिक पहचान हैं। इन प्राचीन स्थलों के जीर्णोद्धार से न केवल क्षेत्र की धार्मिक गरिमा बढ़ेगी, बल्कि यह पर्यटन के लिए भी मील का पत्थर साबित होंगे। मैं पर्यटन मंत्री का आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने त्वरित कार्यवाही कर क्षेत्रवासियों की भावनाओं का सम्मान किया।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।