दूसरे दिन भी IEA मुख्य कार्यालय पर 5 किलो LPG सिलेंडर वितरण जारी

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (09/04/2026): इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के मुख्य कार्यालय पर 8 अप्रैल को दूसरे दिन भी 5 किलोग्राम LPG सिलेंडरों का वितरण सफलतापूर्वक जारी रहा। आज कुल 150 सिलेंडर विभिन्न उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों को वितरित किए गए, जबकि कल 100 सिलेंडर वितरित किए गए थे।

इस पहल से गौतमबुद्ध नगर से श्रमिकों के पलायन को रोकने में महत्वपूर्ण सहायता मिली है, साथ ही स्थानीय उद्योगों को भी बड़ा समर्थन प्राप्त हुआ है। यह वितरण शिविर IOCL और MSME ओखला कार्यालय के समन्वय से आयोजित किया जा रहा है। सिलेंडरों की आपूर्ति IOCL के सहयोग से श्री विनीत बंसल के समन्वय में सुनिश्चित की गई।

अब भी बड़ी संख्या में श्रमिक गैस सिलेंडर प्राप्त करने की प्रतीक्षा में हैं। लाभार्थियों ने इस पहल के लिए सरकार और IEA का आभार व्यक्त किया है।

IEA ने भी सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि 5 किलो सिलेंडरों की संख्या बढ़ाने तथा केवल आधार कार्ड के आधार पर उपलब्ध कराने का निर्णय अत्यंत सराहनीय है। इससे लाभार्थी अब किसी भी अधिकृत इंडेन गैस एजेंसी से नाममात्र शुल्क पर रिफिल करा सकते हैं, जिससे LPG की कालाबाजारी पर रोक लगेगी।

IEA के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि यदि सिलेंडरों की उपलब्धता और बढ़ाई जाती है, तो IEA द्वारा ऐसे और वितरण शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक श्रमिकों को लाभ मिल सके।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।