पाकिस्तान की पहल पर अमेरिका-ईरान युद्धविराम, 10 अप्रैल को इस्लामाबाद में बातचीत

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (08/04/2026): पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच पाकिस्तान ने एक अहम कूटनीतिक पहल करते हुए अमेरिका और ईरान (America and Iran) को बातचीत के लिए आमंत्रित किया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि अमेरिका और ईरान, अपने सहयोगियों के साथ, तत्काल प्रभाव से युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं।

प्रधानमंत्री शरीफ ने बताया कि यह युद्धविराम सभी क्षेत्रों में लागू होगा, जिसमें लेबनान सहित अन्य प्रभावित इलाके भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह कदम क्षेत्र में शांति बहाल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

शहबाज शरीफ ने आगे जानकारी दी कि पाकिस्तान ने दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों को 10 अप्रैल को इस्लामाबाद में आमने-सामने बातचीत के लिए आमंत्रित किया है। इस बैठक का उद्देश्य सभी विवादों का स्थायी समाधान निकालना बताया गया है।

पाकिस्तान सरकार के अनुसार, इस वार्ता में दोनों देशों के बीच चल रहे मतभेदों को सुलझाने और क्षेत्रीय स्थिरता को मजबूत करने पर चर्चा की जाएगी।

डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे॥


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।