रबूपुरा पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी गौ तस्कर को घायल अवस्था में दबोचा

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (08/04/2026): बीती रात ग्रेटर नोएडा के थाना रबूपुरा (Rabupura Police Station) क्षेत्र में पुलिस और एक 25 हजार के इनामी गौ तस्कर के बीच मुठभेड़ (Encounter) हुई और जिसमें आरोपी घायल हो गया। बता दें चेकिंग के दौरान भागने की कोशिश और पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में उसे दबोच लिया।

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार (ADCP Greater Noida Sudhir Kumar) ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना रबूपुरा क्षेत्र में 7 अप्रैल को पुलिस और एक इनामी गौ तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम कार्गो टी-पॉइंट पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी एक मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया‌। आरोपी ने रुकने के बजाय बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की। संदेह होने पर पुलिस टीम ने पीछा किया। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी गोली लगने से घायल हो गया।

घायल आरोपी की पहचान संजू उर्फ लुक्का (32 वर्ष), निवासी शेखपुर, जिला पलवल (हरियाणा) के रूप में हुई है। उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके से पुलिस ने एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक खोखा कारतूस (नाल में फंसा हुआ), एक जिंदा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी थाना रबूपुरा में दर्ज गौवध निवारण अधिनियम और आर्म्स एक्ट के कई मामलों में फरार चल रहा था। उस पर 25,000 का इनाम घोषित था और उसके खिलाफ गौतमबुद्ध नगर व हरियाणा के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।